साली से शादी कराने से किया इंकार तो कर दी पिटाई
मुरादनगर। साली से शादी कराने से इंकार करने पर मनचले ने दंपति से मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस से पीड़ित दंपति ने गुहार लगाई है।
जनपद संभल निवासी सोहनवीर सुराना गांव के पास स्थित एक ईट भट्टे पर पत्नी कमलेश के साथ मजदूरी करता है। सोहनवीर ने बताया कि रविवार रात भट्टे पर काम करने वाला एक युवक उसके आवास पर आया और बोला की अपनी साली से मेरी शादी करा दो। सोहनवीर और उसकी पत्नी कमलेश ने शादी कराने से इंकार कर दिया। गुस्साए युवक ने गाली गलौच शुरू कर दी। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने डंडे से दंपति को पीटकर लहुलूहान कर दिया। सोमवार सुबह पीड़ित दंपति ने थाने में तहरीर दी। एसएचओ का कहना है कि पीड़ित दंपति की तहरीर पर जांच की जा रही है।
------------