सरधना। आदर्शनगर के लोगों ने जानकारी दी कि ग्राम छबड़िया रोड पर तीन-चार दिन से परिवहन निगम की एक गाड़ी लावारिस हालत में खड़ी है। सोमवार को मोहल्ले के लोगों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को इसकी जानकारी दी। यह बस मुजफ्फरनगर डिपो की बताई जा रही है। इस संबंध में इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है। इसके बाद ही कार्रवाई की जाएगी।