फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला बाजार में व्यापरियों के साथ मारपीट, दुकान में तोड़फोड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। कस्बा स्थित सरधना रोड पर पांच युवकों ने मामूली विवाद में दो व्यापारियों को पीटकर घायल कर दिया। व्यापारियों का आरोप है कि युवकों ने सोने की चेन भी छीन ली। पीड़ित व्यापारियों ने एक युवक को नामजद कर चार अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। दुल्हेड़ा गांव निवासी अशोक चौहान व दौराला कस्बा निवासी धीरज की सरधना मार्ग पर राधे-राधे फैशन क्लेक्शन के नाम से दुकान है। बृहस्पतिवार दोपहर दोनों दुकान पर थे। इसी दौरान मटौर गांव निवासी युवक अपने चार साथियों के साथ उनकी दुकान पर पानी पहुंचाने आया था। आरोप है कि पीने का पानी लेट पहुंचाने का विरोध करने पर पांचों युवकों ने व्यापारियों को पीटा और दुकान में तोड़फोड़ की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें