फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिपं सदस्य पर हमले का प्रयास करने वाले दो युवक पकड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। हस्तिनापुर विधायक के भाई व जिला पंचायत सदस्य पर दो दिन पहले हुए हमले में पुलिस ने रविवार देर रात बाइक नंबर के आधार पर दो युवकों को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने सोमवार को दोनों को शांतिभंग में निरुद्ध कर दिया।
विज्ञापन

गंगानगर निवासी नितिन खटीक विधायक दिनेश खटीक के भाई हैं। नितिन मौजूदा जिला पंचायत सदस्य भी हैं। शनिवार देर रात गंगानगर लौटने के दौरान सुभाष चौक पर बाइक सवार दो युवकों ने उनके साथ गालीगलौज कर हमला बोल दिया था। हालांकि वह हमले में बाल-बाल बच गए थे। युवकों के भागने के दौरान नितिन ने बाइक का नंबर नोट कर लिया था। पुलिस ने तहरीर में दिए बाइक नंबर के आधार पर रविवार देर रात मोहल्ला खैरातअली निवासी अनस एवं मोहल्ला मुन्नालाल निवासी मोहम्मद रिजवान को हिरासत में ले लिया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि दोनों को शांतिभंग में निरुद्ध कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें