माछरा। मेरठ-गढ़ मार्ग पर शाहजहांपुर से मेरठ तक टेंपो संचालित किए जाते हैं। गांव हसनपुर कलां का युवक देवेंद्र सोमवार को उनसे अवैध वसूली करने लगा। इसका गांव के मोहित ने विरोध किया। इस पर दोनों में कहासुनी हो गई। इनमें गालीगलौज के बाद डंडे निकल आए। इसी दौरान किसी ग्रामीण ने गोली चलने की जानकारी किठौर पुलिस को दे दी। उधर, इंस्पेक्टर किठौर प्रेमचंद शर्मा ने कहा कि फायरिंग नहीं केवल गालीगलौज एवं झगड़ा हुआ है। मामले की जांच की जा रही है, दोषी जेल जाएंगे।