फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुल्हैडा रोड पर मस्जिद के निकट निर्माण को लेकर तनाव बरकरार

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। नगर में बिनौली बस स्टैंड जुल्हैड़ा रोड स्थित मस्जिद के निकट विवादित जमीन पर बनी दुकान दीवार गिर जाने और उसके निर्माण को लेकर तीन दिन पूर्व बड़ा बवाल होने से बचा था। पुलिस ने माइक से ऐलान कर भीड़ एकत्रित करने के आरोप में मस्जिद के मोहतमिम सुलेमान खान के साथ ही रहीम खां व शाहिद का शांतिभंग में चालान किया था। जिनको अभी तक जमानत नहीं मिल सकी। वहीं, शनिवार को किसी ने फिर से अफवाह उड़ा दी कि कुछ लोग विवादित भूमि पर निर्माण का प्रयास कर रहे हैं। जिसको लेकर वहां पर भीड़ एकत्रित होने शुरू हो गई। यहां तैनात पुलिस पिकेट ने लोगों की समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। उन्होंने कहा कि बिना किसी सक्षम अधिकारी के आदेश के पुलिस किसी भी पक्ष को विवादित भूमि पर हस्तक्षेप नहीं करने देगी। इंस्पेक्टर प्रशांत कपिल का कहना है कि किसी भी सूरत में माहौल खराब नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें