फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान निर्माण का विरोध करने पर दो को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मकान निर्माण का विरोध करने पर दो को जेल भेजा
विज्ञापन

सरधना। मुल्हैड़ा गांव में एक व्यक्ति के मकान निर्माण का विरोध कर रहे दूसरे पक्ष के दो लोगों का पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया है। मुल्हैडा गांव निवासी प्रेम सिंह पुत्र पितंबर गांव में मकान का निर्माण करा रहा हैं। जबकि दूसरा पक्ष मोनू पुत्र रामशरण मकान को विवादित भूमि की जगह होना बताकर विरोध कर रहा हैं। शिकायत पर तहसील की टीम भी पहुंची और जांच पड़ताल की। सोमवार को प्रेम सिंह ने मकान का निर्माण शुरू किया तो मोनू पक्ष ने विरोध कर दिया और हंगामा खड़ा कर दिया। सूचना पर मुल्हैड़ा चौकी प्रभारी राजकुुमार मौके पर पहुंचे और हंगामा कर रहे मोनू पुत्र रामशरण व कल्लू पुत्र राजेश को हिरासत में लेकर चौकी चले गए। जिसमें पुलिस ने दोनों के खिलाफ लिखापढ़ी कर चालान कर दिया। वहीं एसडीएम अमित कुमार भारतीय ने भी उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया। मुल्हैड़ा चौकी प्रभारी राजकुमार ने बताया कि प्रेम अपनी भूमि पर निर्माण कर रहा था, जबकि मोनू व कल्लू पक्ष गलत तरीके से विरोध कर रहे थे। जिसमें दोनों का शांति भंग में चालान कर दिया, एसडीएम ने उन्हें 14 दिनों के लिए जेल भेज दिया हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें