दौराला। कस्बे से एक किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं चल सका। परिजनों ने पड़ोसी युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने की तहरीर दी है।
कस्बे की एक कॉलोनी में सेना में तैनात जवान की पत्नी और उसकी 16 वर्षीय बेटी रहती है। बताया कि किशोरी कस्बे में ही इंटर कॉलेज में पढ़ती है। वह बुधवार शाम कस्बे में ही ट्यूशन पढ़ने गई थी। किशोरी देर शाम तक नहीं लौटी तो उसकी मां ने काफी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लग सका। किशोरी के अन्य परिजन भी तलाश में जुट गए। उसका देर रात तक सुराग नहीं लगने पर परिजनों ने पड़ोसी युवक के खिलाफ बहला-फुसलाकर ले जाने की तहरीर दी। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।