फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला में पुलिस और बदमाशों मे मुठभेड़

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। पुलिस की मंगलवार देर रात हाईवे स्थित गांव मटौर के समीप कैंटर सवार बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंककर अपनी गाड़ी दौड़ा दी। इस पर पीछा कर रही पुलिस ने दादरी के समीप ट्रैफिक जाम के दौरान बदमाशों को रोकने का प्रयास किया परंतु वे फरार हो गए।
विज्ञापन

दौराला पुलिस मंगलवार की देर रात हाईवे पर गश्त कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने मटौर गांव के समीप एक कैंटर को पकड़ा। पुलिस ने गाड़ी के समीप खड़े युवक से पूछताछ करने का प्रयास किया। इस पर युवक ने गाड़ी स्टार्ट कर सकौती की ओर दौड़ा दी। बदमाशों ने पीछा करने पर पुलिस की गाड़ी पर पत्थर फेंके। इसकी पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना फ्लैश होते हुए पुलिस हाईवे पर उतर आई और बदमाशों की गाड़ी को दादरी पुलिस चौकी पर ट्रैफिक जाम करके रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाश गाड़ी को सर्विस रोड से निकालकर कैली की ओर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें