फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। जंधेड़ी गांव में बुधवार को एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन

जंधेड़ी गांव निवासी सुनील की पत्नी प्रीति ने बुधवार को पारिवारिक विवाद के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घर पहुंचे परिजनों ने शव लटका देखा तो उनके होश उड़ गए। परिजनों की चीख पुकार सुनकर मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेने का प्रयास किया परंतु परिजनों ने कार्रवाई करने से इनकार कर दिया। इस पर पुलिस वापस लौट आई। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट का कहना है कि घटना की जानकारी पाकर वह गांव पहुंचे थे परंतु मृतका के परिजनों ने कार्रवाई से इनकार कर दिया।
विज्ञापन



लावारिस शव मिलने से सनसनी
मवाना। कूड़ी कमालपुर स्थित मध्य गंगनहर में बुधवार को एक लावारिस शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। इसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। एसआई नीरज मलिक ने बताया कि शव लगभग 10-15 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। शव के शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें