खरखौदा। मेरठ की जयभीम नगर निवासी रेशम देवी का गांव फफूंडा में मायका है। उसके दो बेटे सोनू और बंटी पौत्र राजन, नाती प्रशांत रविवार को फफूंडा में उसकी मां जावित्री देवी से मिलने आए थे। रेशम देवी के भाई नहीं है इसलिए वह मां की देखरेख करती है। गांव फफूंडा निवासी नवीन, प्रवीण, अंकित पुत्रगण भूरी, मोंटी पुत्र कृष्णा, सतपाल पुत्र तिरखा ने उसके घर पहुंचकर गालीगलौज कर दी। इसका विरोध करने पर उन्होंने लाठी-डंडे एवं सरिए आदि से उसके बेटों को हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित पक्ष ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।