खरखौदा। गांव धनतला निवासी विजय पुत्र राजकुमार की गांव छतरी में ससुराल है। उसकी पत्नी मायके गई हुई है। आरोप है कि पत्नी जाते वक्त 50 तोले चांदी एवं पांच तोले सोने के जेवर भी लेेकर गई थी। वह बुधवार को पत्नी को लेेने ससुराल गया। वहां ससुराल पक्ष समेत अन्य रिश्तेदारों ने उसके साथ मारपीट की। पीड़ित ने मारपीट करने के साथ सोने की अंगूठी एवं हजारों रुपये लूटने का भी आरोप लगाया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है। वहीं, इंस्पेक्टर राजेंद्र त्यागी ने बताया कि मामला पति-पत्नी के विवाद का है। दोनों पक्षों में मारपीट हुई है।