पुलिस ने एक बदमाश दबोचा
सरूरपुर। थाना पुलिस ने बुधवार की रात शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया है जबकि उसके दो साथी पुलिस को चकमा देकर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने पकड़े गए बदमाश को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
थाना प्रभारी रविंद्र सिंह कांबोज ने बताया कि रविवार की रात हर्रा चौकी इंचार्ज अवनीश कुमार अष्टवाल गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली की हर्रा-जसड़ सुल्ताननगर संपर्क मार्ग पर तीन बाइक सवार हथियारबंद बदमाश वारदात करने के लिए घूम रहे हैं। सूचना पर पुलिस हरकत में आई और मौके पर पहुंची तो पुलिस को एक बाइक पर सवार होकर आते हुए तीन युवक मिलें जिन्होंने पुलिस के ललकारने पर फायरिंग कर दी। जवाब में पुलिस ने भी फायरिंग की दोनों और से हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने हर्रा निवासी साबिर कुरैशी पुत्र अखलाक उर्फ काको को एक तमंचे कारतूस व चोरी की बाइक व पांच किलो डोडा पाउडर सहित गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके दो आरोपी साथी पुलिस को चकमा देकर फायरिंग करते हुए अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। पकडे़ गए बदमाश ने अपने फरार साथियों के नाम कय्यूम पुत्र तुफैल हर्रा व आरिफ पुत्र फारूक निवासी खिवाई बताए हैं। पुलिस ने बताया कि फरार साथियों को पकड़ने को दबिश दी जा रही है। थाना प्रभारी रविंद्र कांबोज ने बताया कि पकडे़ गए बदमाश साबिर शातिर बदमाश व गौकश है । जिन पर कई मुकदमे थाने में दर्ज है।