फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंदावली गांव में युवक के साथ की गई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
युवक के साथ मारपीट, घायल
विज्ञापन

लावड़। अंदावली में रविवार को बाबा जहारवीर की मांढी से सुंदर झांकियां निकाली गई। झांकी मांढी से चलकर गांव की गलियों का भ्रमण करते हुए जलालपुर मार्ग से वापस मांढी लौटने के दौरान झांकी में शामिल एक युवक को गन्ने के खेत से निकले दो भाइयों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित युवक अश्वनी के अनुसार रविवार को झांकी निकालने के दौरान वह अपने घर से झांकी में शामिल होने और प्रसाद चढ़ाने के लिए गया था। आरोप है कि झांकी के जलालपुर मार्ग पर पहुंचने पर दो भाइयों विनीत और वल्लभ ने उसे घेर लिया और लकड़ी में कील ठोकर बनाई गई आर से मारपीट कर घायल कर दिया। ग्रामीणों ने मारपीट कर रहे युवकों को समझाकर मामला शांत कराया। आरोपी दबंगई दिखाते हुए भाग गए। चौकी पहुंचे युवक ने पुलिस को मामले की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें