जलालपुर के दो भाइयों को जेल भेजा
लावड़। जलालपुर गांव में जमीन पर कब्जा करने को लेकर पुलिस ने दो भाइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जलालपुर निवासी समुंद्र सैन ब्रजभान का मंदवाड़ी निवासी सुमित से विवाद चल रहा था। जिसके चलते एक सप्ताह पूर्व तहसील और पुलिस टीम ने मामले में कार्रवाई करते हुए जमीन पर सुमित को कब्जा दिला दिया था और टीम ने दूसरे पक्ष को मामले में किसी प्रकार की अशांति फैलाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी थी। एसओ इंचौली पंकज शर्मा ने बताया कि समुंद्र सैन ने अपने भाई ब्रजभान के साथ मिलकर सुमित की दीवार तोड़कर अपने पशु बांध दिए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ भी अभद्रता की थी। पुलिस बल के साथ वहां पहुंचने पर दोनों भाइयों को गिरफ्तार किया गया। शांति भंग की धाराओं में दोनों भाइयों को जेल भेज दिया।