सरधना। बपारसी के जंगल में शनिवार रात चोरों ने धावा बोलकर आधा दर्जन नलकूपों के ताले तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। रविवार सुबह ग्रामीण खेतों पर पहुंचे तो घटना का पता चला। ग्रामीणों ने थाने पहुंचकर तहरीर दी हैं। ग्रामीणों जय भगवान पुत्र बुद्धृ, रामकरण पुत्र मेघराज, सुखपाल पुत्र चमन, कुंवरपाल पुत्र अवल सिंह, रामशरण सोम पुत्र नन्हे, मनीष पुत्र महावीर के नलकूपों से चोर मोटर, स्टार्टर समेत हजारों रुपये का सामान चोरी कर ले गये। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।