फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेतकुआ में रस्ते को लेकर मारपीट, युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। गांव सेतकुआं निवासी सत्यपाल सिंह पुत्र खिलका सिंह रविवार को ट्रैक्टर लेकर खेत पर जा रहा था। वह अपने भाई बेगराज के खेत से गुजरा। उसके भाई ने चकरोड को अपने खेत में मिला रखा है। खेत से ट्रैक्टर निकालने का उसके दो भतीजों ने विरोध किया। इसके बाद पीड़ित के साथ उसका बेटा नवीन एवं उसकी पत्नी विमला भी उसके साथ खेत पर जाने लगी तो आरोपियों ने बेटे व पत्नी को मारपीट कर घायल कर दिया। थाने पहुंचे घायलों को पुलिस ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें