फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के घर पहुंची युवती ने परिजनों से बताया जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
प्रेमी के घर पहुंची युवती ने बताया परिजनों से जान का खतरा
फलावदा। थाना क्षेत्र के एक गांव से फरार युवती ने परिजनों से जान का खतरा बताते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की। पुलिस ने युवती को महिला थाने भिजवा दिया। इस संबंध में थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। थाना क्षेत्र की एक लड़की का काफी दिनों से क्षेत्र के दूसरी जाति के एक लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया गया है कि लड़की ने कुछ दिन पूर्व प्रेमी से शादी भी कर ली थी। लड़की घर से फरार होकर प्रेमी के घर पहुंच गई। अचानक लड़की को देखकर प्रेमी के परिजन घबरा गए। काफी मान-मनौव्वल के बाद भी लड़की अपने घर नहीं लौटी। सूचना पर पहुंचे लड़की के परिजन लड़की को ले जाने लगे, तो लड़की ने सौ नंबर को सूचना देकर परिजनों से जान का खतरा बताया। मौके पर पहुंची 100 डायल लड़की को थाने ले आई। लड़का-लड़की अलग जाति के होने के कारण जातीय तनाव की स्थिति बनी है। थाना प्रभारी करतार सिंह ने बताया लड़की-लड़का अलग जाति के हैं लड़की बालिग है, युवती को फिलहाल महिला थाने में रखा गया है। लड़की के कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।

भारत बंद को कोई असर नहीं दिखा
फलावदा। पेट्रोल की बढ़ती कीमतों तथा महंगाई के विरोध में भारत बंद का कस्बे सहित क्षेत्र में भारत बंद का कोई असर नहीं दिखा रोजाना की तरह दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान खोले तथा हर रोज की तरह खरीद फरोख्त हुई। हालांकि पुलिस बंद को लेकर पूरी तरह चौकस रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


फंदा लगाकर छात्र ने की आत्महत्या
फलावदा। ग्राम गड़ीना में छात्र ने छत में रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पुलिस भी गांव में पहुंच गई। परिजनों ने कोई कार्रवाई नहीं कराने की बात कहते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार किया। जानकारी के मुताबिक गांव गड़ीना निवासी कुलदीप (25) पुत्र मास्टर इलमसिंह मुखर्जी नगर दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता था। मृतक कुलदीप ने बीकॉम कर रखा था। कुलदीप शनिवार को दिल्ली से घर आया था। उसने जीने के ऊपर छत में लगे लोहे के गाटर में रस्सी डालकर जीवन लीला समाप्त कर ली। कुलदीप के बड़े भाई जुगल किशोर ने बताया कि कुलदीप सीजीएल की तैयारी कर रहा था। पिछले दिनों कुलदीप ने सीजीएल के पेपर दिए थे पेपर लीक हो जाने के कारण तनाव में था। परिजनों के पूछने पर वह खुद को तन्हा छोड़ देने की बात कहता रहता था। सोमवार को अचानक उसने रस्सी का फंदा डालकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजनों ने कार्रवाई नहीं चाहते हुए पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। हालांकि दबी जबान में लोग प्रेम संबंधों के चलते आत्महत्या कर लेने की बात भी कह रहे हैं। खबर लिखे जाने तक पुलिस गांव में ही डटी हुई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें