खरखौदा। मुजफ्फरनगर निवासी कार सवार दंपति सोमवार को धीरखेेड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर ईंधन डलवाने गया। वहां पर बच्चे मेें पंप पर लगे पेड़ से फल तोड़ लिया। जिस पर कई सेल्समैन समेत कर्मचारियों ने बच्चे समेत दंपति को मारपीट कर घायल कर दिया। इस मामले में पीड़ित ने मारपीट के साथ लूटपाट का भी आरोप लगाया है।
मुजफ्फरनगर के खालापार निवासी हसीन पुत्र नसीम अपनी कार से पत्नी एवं बच्चे के साथ हापुड़ से मुजफ्फरनगर जा रहा था। रास्ते में धीरखेड़ा स्थित पेट्रोल पंप पर हसीन ने तेल डलवाने के लिए कार रोकी। वहीं, हसीन के पुत्र ने पंप पर पेड़ से एक फल तोड़ लिया। जिस पर पंप के सेल्समैन एवं कर्मचारियों ने बच्चे से गालीगलौज कर दी। हसीन ने बच्चे की गलती पर कर्मचारियों से माफी मांग ली। इसके बावजूद कर्मचारियों ने हसीन को भी मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को मामले की जानकारी दी। इसकी जानकारी पाकर पहुंची पुलिस से हसीन ने मारपीट करने एवं रुपये छीनने का आरोप लगाया। उसने थाने में तहरीर दी है। वहीं, पुलिस नेे पंप के दो कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया है।