फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाईनेंस कंपनी के ऐजेंट से लूट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। दौराला के चिरौड़ी निवासी सुरेंद्र पुत्र ओमप्रकाश फाइनेंस कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार को वह भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव किनानगर से पैसे लेकर लौट रहे थे। किनानगर से दतावली मार्ग पर बाइक सवार तीन युवकों ने उन्हें रोक लिया और दो मोबाइल व सात हजार रुपये लूट लिए। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली और मुखबिर की सूचना पर किनानगर निवासी चंदन पुत्र महकार को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से एक तमंचा, दो कारतूस, एक बाइक और लूटे के मोबाइल बरामद कर लिए। हसनपुर चौकी इंचार्ज इंद्रपाल सिंह ने बताया कि चंदन के दो साथी विकास और भीम के पास लूटी गए पैसे हैं। उनकी तलाश की जा रही है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें