सरधना। पुलिस चौकी के निकट मोहल्ला इस्लामाबाद निवासी हाजी शमशाद पुत्र शाहिद के यहां प्रवर्तन दल ने चार दिन पूर्व छापेमारी की। विद्युत बिल का बकाया जमा नहीं करने पर टीम ने विद्युत कनेक्शन काट दिया। उसकी प्राथमिकी भी दर्ज करा दी गई थी। विद्युत कनेक्शन को काटे जाने के विरोध में हाजी शमशाद के बेटे पप्पू व शादाब ने बिजलीघर पर हंगामा किया। इतना ही नहीं वहां रखा सरकारी रिकार्ड भी फाड़ दिया। वहां पर मिले एसएसओ एवं अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी। इस मामले में रविवार को जेई संजीव कुमार ने पप्पू व शादाब के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया।