मोदीपुरम। मूल रूप से भलसौना गांव निवासी रेखा मोदीपुरम की अंसल कोर्टयार्ड कॉलोनी में रहती है। महिला का आरोप है गांव का ही एक युवक उसके घर आया और एक कंपनी की बीमा पॉलिसी कराने के नाम पर उससे 1.20 लाख रुपये ले लिए। रेखा ने भी अपने परिचित करनावल निवासी रविंद्र और कंकरखेडा निवासी नीरज त्यागी को उसका सदस्य बनाते हुए उनसे 2.40 लाख रुपये ले लिए। महिला ने जब उक्त युवक से बीमा पॉलिसी का बांड मांगा तो वह उसे टरकाने लगा। रविवार को महिला ने पल्लवपुरम थाने पहुंचकर युवक के खिलाफ तहरीर दी और 3 लाख 60 हजार रुपये हड़पने का आरोप लगाया। एसएसआई महेश शर्मा का कहना है कि जांच की जा रही है।