मोदीपुरम। पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के पल्हैड़ा में रविवार शाम एक युवती बाजार से सामान लेने गई थी। आरोप है कि रास्ते में बाइक सवार दो युवकों ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी और उसका हाथ पकड़ लिया। युवती का शोर सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी भाग गए। बाद में युवती ने परिजनों के साथ थाने पहुंचकर तहरीर दी। एसएसआई पल्लवपुरम महेश शर्मा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।