फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट की योजना बनाते चार को दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कस्बे में शुक्रवार रात गश्त के दौरान पुलिस को कौल रोड स्थित र्साइं मंदिर के निकट कई युवक संदिग्ध हालात में खडे़ दिखाई दिए। पुलिस ने युवकों को पूछताछ के लिए बुलाया तो वे अंधेरे का लाभ उठाकर भागने लगे। इस पर पुलिस ने हल्का बल प्रयोग करके चारों युवकों को दबोच लिया। वे मोनू पुत्र वीरचंद निवासी दबुथुवा, आस मोहम्मद पुत्र सलीम, नसीम अहमद पुत्र बंदे खां व सुहैल खान पुत्र सलीम निवासीगण बिनौली बागपत बताए। पुलिस ने उनसे दो तमंचे, दो चाकू, 1500 रुपये व बाइक बरामद करने का दावा किया। पुलिस कहना है उनके खिलाफ कई थानों में मुकदमे दर्ज हैं। सभी आरोपियों ने बताया कि चारों क्षेत्र में लूट की योजना बना रहे थे। पुलिस ने शनिवार को चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें