फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकियाकैत निवासी युवक को मारपीट कर घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
सरधना। मोहल्ला तकियाकैत निवासी शादाब पुत्र जमालुद्दीन का तीन दिन पूर्व बकरा चोरी हो गया था। शादाब ने बताया कि बकरा चोरी के मामले में मोहल्ला ऊंचापुर निवासी एक युवक का नाम सामने आया। वह शुक्रवार रात्रि करीब 9 बजे आरोपी के यहां पहुंचा और बकरे के बारे में जानकारी मांगी। आरोप है कि इसी बात को लेकर उसके साथ मारपीट कर छुरे से हमला करके घायल कर दिया। घायल शादाब थाने पहुंचा और तहरीर दी। वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


बच्चों के विवाद में दो महिलाओं से मारपीट
सरधना। बेगमाबाद निवासी रिहाना पत्नी शफीक एवं वसीला पत्नी ताहिर रात्रि करीब सवा दस बजे थाने पहुंचीं और घर में घुसकर पड़ोसी युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया। रिहाना ने बताया कि बच्चों में मामूली कहासुनी को लेकर उनके साथ मारपीट की गई और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म का प्रयास
सरधना। क्षेत्र के गांव में शुक्रवार रात करीब आठ बजे गांव का ही युवक बाइक पर सवार होकर पहुंचा। उसने घर में महिला को अकेला देख बदनीयती से कमरे में खींच लिया। महिला ने शोर मचाया तो भीड़ एकत्रित हो गई। आरोपी युवक खुद को घिरा देख महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। महिला घटना के बाद ग्रामीणों संग रात्रि करीब दस बजे कोतवाली पहुंची और तहरीर दी।
विज्ञापन


गोकशी में कई हिरासत में लिये
सरधना। क्षेत्र में लगातार बढ़ रही गोकशी की घटनाओं को लेकर पुलिस ने नगर के साथ देहात क्षेत्र के खिर्वा गांव से भी कई लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने शुक्रवार को हिरासत में लिये लोगों से पूछताछ की। वहीं, कोतवाली इंस्पेक्टर दिलीप सिंह का कहना है कि जल्द ही गोकशी की घटनाओं का खुलासा किया जाएगा। हिरासत में लिये लोगों से पूछताछ में कुछ जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें