फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना पुलिस ने किया फ्लैग मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च
किठौर। थाना प्रभारी प्रमौद गौतम के नेतृत्व में मंगलवार को थाना पुलिस ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सुरक्षा के मद्देनजर कस्बा किठौर में मेनरोड से होते हुए मवाना तिराहा, फुव्वारा चौक तथा हापुड़ तिराहे तक फ्लैग मार्च किया। उन्होंने कहा कि शरारती तत्वों से सख्ती के साथ निपटा जाएगा। इस मौके पर एसआई शिव दत्त, सूरजपाल, विमल, एचसीपी चंद्रपाल समेत अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


मैजिक और थ्रीव्हीलर में भिड़ंत, चार घायल
किठौर। किठौर परिक्षितगढ़ मार्ग पर मंगलवार शाम मैजिक कार तथा थ्रीव्हीलर में टक्कर हो गई। जिसमें थ्री व्हीलर सवार चार लोग घायल हो गए। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को स्थानीय चिकित्सकों के पास भर्ती कराया। समाचार लिखे जाने तक घायलों के नाम पते मालूम नहीं सके। वहीं पुलिस का कहना है कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मारपीट का मुकदमा दर्ज
किठौर। पुलिस ने मंगलवार को एक व्यक्ति की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
कस्बा किठौर निवासी जुल्फिकार ने तहरीर देते हुए बताया कि उसका पुत्र रिजवान बीती सात अगस्त की शाम खेत पर स्थित ट्यूबवैल पर गया था। उसकी कस्बा निवासी शमशाद पुत्र फैयाज तथा इरशाद पुत्र श्मशाद से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गयी। आरोप है कि पुत्र के घर आने पर उक्त लोगों ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर गाली गलौच करते हुए मारपीट की। मारपीट का शोर सुनकर लोगों को अपनी ओर आता देख आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर दो नामजद तथा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा कायम किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें