फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सभासद पति ने दी आत्मदाह की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सभासद पति ने दी आत्मदात की चेतावनी
मवाना। वार्ड 11 के सभासद पति ने अधिशासी अधिकारी पर मानसिक शोषण करने का आरोप लगाते हुए आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। सभी सभासदों ने एकजुट होकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए अधिशासी अधिकारी के स्थानांतरण की मांग की।
विज्ञापन

वार्ड 11 की सभासद सोनिका गुप्ता ने बताया कि उनके वार्ड में गिरि नाम का सफाई कर्मचारी कार्य कर रहा था। आरोप है कि अधिशासी अधिकारी हेमराज ने उसे हटाकर वार्ड में दूसरा कर्मचारी महेंद्र सिंह को लगा दिया। जो सफाई नहीं करता। इसके अलावा अधिशासी अधिकारी ने सोनिका गुप्ता के पति गोविंद गुप्ता पर सफाई कर्मचारी से पांच हजार रुपये लेने का आरोप लगाया। मामले की जानकारी मिलने पर क्षुब्ध सभासदों ने नगर पालिका के गेस्ट हाऊस में बैठक की और अधिशासी अधिकारी पर सभी सभासदों का मानसिक शोषण करने का आरोप लगाया। बैठक में सभासदों ने बताया कि उनके द्वारा विकास कार्यों की लिस्ट दिए जाने के बाद भी विकास कार्य नहीं कराए जा रहे है। जिस कारण वार्ड के लोग उनके समक्ष आकर अपनी समस्या रख रहे है। सभी सभासद इकट्ठा होकर एसडीएम कार्यालय पहुंचे और ज्ञापन देते हुए अधिशासी अधिकारी के स्थानांतरण की मांग की। गोविंद गुप्ता ने एसडीएम अंकुर श्रीवास्तव व सीओ यूएन मिश्रा के सामने स्वतंत्रता दिवस पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी। इस पर दोनों ने उन्हें काफी समझाने का प्रयास किया। संजय कुमार, मुकेश देवी, सौरभ कंसल, ताज मोहम्मद, मोहम्मद फारुख, धर्मराज, इरशाद, एकता रस्तोगी, हिमांशु जैन आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन


सभासदों ने अधिशासी अधिकारी पर आरोप लगाए है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।- अंकुर श्रीवास्तव, एसडीएम मवाना
मुझ पर लगाए गए सभी आरोप निराधार है। सभासद बेवजह तूल दे रहे है। - हेमराज, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका मवाना


खास बातें:
अधिशासी अधिकारी पर लगाया मानसिक शोषण करने का आरोप
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें