मेरठ। स्याल-मुबारिकपुर गांव स्थित श्री स्वामी भगवान दास आश्रम में बदमाशों ने पिछले सप्ताह डकैती को अंजाम दिया था। जिसका पुलिस अभी तक खुलासा नहीं कर पाई है। वहीं, आश्रम में हर साल महाशिवरात्रि पर लगने वाले मेले के लिए माछरा निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य श्रीमती उमेश शर्मा पत्नी धर्मेंद्र शर्मा ने 21 हजार रुपये और घंटे आश्रम को दान किए। ग्रामीणों ने थाना पुलिस से बदमाशों का जल्द से जल्द सुराग लगाकर खुलासे की मांग की। इस पर एसओ भावनपुर धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि बदमाशों की सुरागकशी की जा रही है। इस मौके पर ग्राम प्रधान महकार, होशराम, बालकराम, ब्रजपाल, नरेंद्र कुमार, रिछपाल, धर्मेंद्र नागर आदि मौजूद रहे।