मेरठ। भावनपुर थाना के गांव नंगलाशाहू में शुक्रवार को गोवंश के अवशेष मिले थे। इस पर भाजपा और बजरंगदल के कार्यकर्ता ने जमकर हंगामा किया था। पुलिस ने इस्लू उर्फ इस्लामुद्दीन पुत्र जब्बदीन, शाहिद पुत्र फारूख, फुरकान पुत्र महमूद, इमरान पुत्र मुंशी के अलावा तीन अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। वहीं पुलिस ने मामले में आरोपी वरीस उर्फ घोड़ा पुत्र बाबू ओर इस्लू उर्फ इस्लामुद्दीन को गांव जई स्थित पुलिया के पास से गिरफ्चार कर लिया। उनके पास से बलकटी, रस्से व अन्य सामान बरामद किया। एसओ भावनपुर धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।