मोदीपुरम। हाईवे पर कांवड़ियों ने एक युवक पर फायरिंग करने का आरोप लगा उसकी धुनाई कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। मोदीपुरम हाईवे पर पंट्रोल पंप के सामने कांवड़ सेवा शिविर लगे हैं। शुक्रवार रात करीब नौ बजे वहां डीजे पर कांवड़िये डांस कर रहे थे। कांवड़ियों ने बताया कि इस दौरान एक युवक मुखौटा पहने वहां पहुंचा और कई राउंड फायरिंग कर दी। इस पर कांवड़ियों ने उसे पकड़कर धुन डाला। सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को थाने ले गई। युवक ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ कांवड़ यात्रा देखने आया था। रास्ते में ही उसने ये मुखौटा खरीदा था। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार शर्मा का कहना है कि युवक बुढ़ाना गेट का रहने वाला है और नोएडा के एक इंस्टीट्यूट से बीबीए कर रहा है। उसके पास एयर पिस्टल थी। जिससे गोली चलने का हल्ला मच गया। तहरीर नहीं आई है। जांच की जा रही है।