दौराला। सरसवा गांव में शुक्रवार सुबह तीन युवकों ने धारदार हथियार से हमला करके लहूलुहान कर दिया। पीड़ित ने तीन आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
दौराला थाना क्षेत्र के गांव सरसवा निवासी साकिब शुक्रवार सुबह दूध व्यापारी से रुपये लेने जा रहा था। पीड़ित का आरोप है कि रास्ते में गांव के तीन युवकों ने उसे अपने मकान के सामने रोक लिया और बिना किसी कारण गालीगलौज करने लगे। आरोपियों ने विरोध करने पर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे वह लहुलुहान हो गया। युवक पर हमले की जानकारी पाकर पीड़ित के परिजन मौके पर पहुंचे। इसके बाद घायल को लेकर दौराला थाने में तहरीर दी है।