फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटूजेड कंपनी के मार्केंटिंग हैड की पत्नी व बेटी से कालोनी के साझेदारों ने की छेड़छाड़

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम। हाईवे स्थित एक कॉलोनी में बुधवार रात करीब नौ बजे एक महिला व उसकी बेटी घूम रही थीं। इस दौरान हथियारबंद पांच युवक वहां पहुंचे और मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ करने लगे। उन्हें कमरे में खींचकर दुष्कर्म की कोशिश भी की। विरोध करने पर मारपीट की। साथ ही कनपटी पर पिस्टल लगाकर गोली मारने की धमकी दी। वहीं शोर सुनकर पहुंचे लोगों को देख आरोपी भाग गए। पीड़िता ने पल्लवपुरम थाने में तहरीर दी। उधर दूसरे पक्ष का कहना है कि सभी आरोप गलत है। सिर्फ टॉवर को लेकर विवाद हुआ था। वहीं सीओ दौराला पंकज कुमार सिंह का कहना है कि मामला कॉलोनी के विवाद का भी सामने आ रहा है। तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें