01 अगस्त माछरा
माछरा स्थित सरस्वती भारत गैस एजेंसी में बुधवार को तीन बदमाशों ने दिनदहाड़े डेढ़ लाख रुपए की लूट को अंजाम दे डाला। हेलमेट पहने सशस्त्र दो बदमाश एजेंसी में घुसे और दफ्तर में काम कर रहे ऑपरेटर व स्टोर कीपर को गन पाइंट पर लेकर दो मोबाईल, मेज की दराज में रखी नकदी लूटने के बाद दरवाजा बंद कर फरार हो गए। घटना के बाद कर्मचारियों का शोर सुनकर पहुंचे ग्रामींण ने दफ्तर का दरवाजा खोला। जिसके बाद पुलिस के घटना से अवगत कराया गया। लूट की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस एजेंसी के कर्मचारियों से घटना की जानकारी ली। बाद में सीओ व एसपी देहात ने भी घटना स्थल का मुआयना किया।
किरनपाल पुत्र सुखवीर निवासी माछरा की गांव के बाहरी छोर पर सरस्वती भारत गैस एजेंसी है। बुधवार दोपहर लगभग 3:15 बजे उनका छोटा भाई नीतू प्रजापति व एजेंसी का ओपरेटर कपिल पुत्र जगवीर साथ दफ्तर में बैठा दस्तावेज पूर्ण कर रहा था। इसी बीच हेलमेट पहने तमंचों से लैस दो बदमाश एजेंसी में घुस आए। बदमाशों ने दफतर में घुसकर कपिल और नीटू को गन पाइंट पर ले लिया और एक कौने में खड़े रहने की धमकी देते हुए मेज की दराज में रखी एक लाख पचपन हजार रूपये लूटे उसके बाद बदमाशों ने दोनों से मोबाईल लिए फरार होने से पहले दफ्तर का दरवाजा बंद कर दिया। प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार बदमाशों का एक साथी एजेंसी के बाहर खड़ा रहा जिसने मुंह पकडे से ढका हुआ था। वारदात को अंजाम देकर शस्त्र दोनों बदमाश जैसे ही बाहर निकले तो उन्हें वहां एक और बाइक खड़ी दिखी। बदमाशों ने उस बाइक की चाबी निकालकर वहां एक मोबाईल फेंक दिया और अपनी बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद शोर सुनकर पहुंचे गांव के ही शोरदीन पुत्र कलवा ने पीआरवी और थाना पुलिस को घटना से अवगत कराया। दिनदहाड़े लूट की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इंस्पेक्टर प्रमोद गौतम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बाद में सीओ चक्रपाणी त्रिपाठी और एसपी देहात राजेश कुमार ने भी मौका मुआयना किया। एसपी देहात ने बताया कि बदमाशों ने गैस एजेंसी में लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
एजेंसी में नही लगे सीसीटीवी कैमरे
घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने खुलासे के लिए सीसीटीवी कैमरों की मदद लेनी चाही तो कर्मचारियों ने बताया कि यहां सीसीटीवी कैमरे लगे ही नही है।
कस्बा माछरा के व्यापारियो मे दहशत का माहौल:-
सरस्वती गैस एजेंसी पर दिन दहाडे हुई लाखो की लूट के बाद माछरा के अनेक व्यापारियो मे दहशत व्याप्त हो गई उन्होने कहा कि अब सुरक्षा नाम की कोई चीज नही रही है जब दिन मे भी वारदात हो रही है तो व्यापार करना बडा ही कठिन काम रहेगा तथा स्थानीय थाने की पुलिस दिन मे कही भी गश्त करती हुई नजर नही आती है यदि पुलिस बडे अधिकारियो का निर्देश मानकार गैंस एजेंसी व अन्य प्रतिष्ठानो पर गश्त करे तो इससे बदमाशो के हौसलें पस्त होते है परंतु किठौर थाने की पुलिस कही भी गश्त करती नजर नही पडती है जिसमें शासन ने थाने मे प्रशासन ने दो गाडी सहित वाहन गश्त के लिए दिये है पुलिस से जनता का विश्वास उठता जा रहा है।