दौराला। एक गांव के जंगल में शनिवार शाम सहेली के साथ खेत में गई युवतियों से गांव के ही दो युवकों ने दुष्कर्म का प्रयास किया। उन्होंने विरोध करने पर एक युवती से मारपीट की तथा मोबाइल छीन लिया। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है।
दौराला थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती बीती शाम अपनी सहेली के साथ खेत में गई थी। आरोप है कि इसी दौरान गांव के दो युवक वहां पहुंचे और युवती एवं उसकी सहेली से छेड़छाड़ की। उन्होंने दुष्कर्म का प्रयास किया और मारपीट की। इस पर युवती ने शोर मचा दिया जिसे सुनकर अन्य ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो आरोपी धमकी देते हुए फरार हो गए। वारदात की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई। पीड़ित ने रविवार को दौराला थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।