फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाने में वारंटी की मौत की चर्चा से मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाने में एक वांटेड की कस्टडी में मौत होने की अफवाह से सोमवार को पुलिस महकमे में हड़कंप मचा रहा। अफवाह फैला दी गई कि वांटेड को पुलिस एक गांव से उठाकर लाई थी। मौत के बाद ग्राम प्रधान से साठगांठ कर मरने वाले के परिजनों को 20 लाख रुपये देने तक की बात उड़ा दी। मामला दो दिन पुराना बताया गया। प्रकरण एसपी देहात व एसएसपी तक पहुंचा तो खलबली मच गई। एसएसपी राजेश कुमार पांडेय का कहना कि यह सिर्फ अफवाह थी। इसकी जांच भी कराई जाएगी। औरंगाबाद निवासी फरमान वांटेड था, जिसे सोमवार को गोहत्या के मामले में जेल भेजा गया है। इससे पहले कोई वांटेड नहीं पकड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें