मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र के गांव पचपेड़ा निवासी गुलफराज मजदूर है। उसने बताया कि वह अपनी बेटी खुशनुमा के निकाह के लिए दहेज का सामान व सोने चांदी की चीज बनवा कर रखी थी। रात को एक बजे तक बिजली न आने के कारण वह पत्नी मीना और बच्चों के साथ छत पर सो गया। बिजली आने पर वह परिवार के साथ नीचे आया तो देखा कमरे का सारा सामान बिखरा पड़ा है। आलमारी में रखे तीन तौले सोने, दस तौले चांदी के जेवरात के साथ 20 हजार रुपये, दो मोबाइल, कपड़े चोरी हो चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ित ने चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।