फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल बिजली घर से रेल पोल, राउंड पोल, गाटर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। गढ़ रोड स्थित मेडिकल बिजली घर पर काफी मात्रा में स्क्रैप पड़ा है। शुक्रवार को विद्युत निगम का एक ठेकेदार अधिकारियों को सूचना दिए बगैर रोल पोल, गाटर, राउंड पोल आदि ट्रैक्टर ट्रॉली में भरकर ले जाने लगा। इसकी सूचना बिजली घर के संविदा कर्मियों ने विभाग के अधिकारियों को दे दी। इस पर जेई प्रवीन कुमार ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर ट्रॉली को पकड़ लिया। वहीं चालक वहां से भाग गया। जेई प्रवीन कुमार ने ठेकेदार राहुल जैन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं क्षेत्र मे चर्चा है कि चालक स्क्रैप से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को सिसौली स्थित धर्मकांटे पर तुलवा जा रहा था। इस बीच एक संविदा कर्मी ने उसे देखा तो चालक भाग गया। एसओ भावनपुर धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि ठेकेदार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें