किठौर। ग्राम बहरोड़ा में दो दिन पूर्व पत्नी से छेड़छाड़ के विरोध में एक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में हत्यारोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया।
गौरतलब है कि ग्राम बहरोड़ा में मंगलवार रात पत्नी से छेड़छाड़ के आरोपी की गोली मारकर हत्या करके शव रजवाहे मे फेंक दिया था। उसने बुधवार को स्वयं सरेंडर कर दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं, मृतक के पिता ने आरोपी योगेश उर्फ जोगेश पुत्र मंगू के खिलाफ मुकदमा कायम कराया था। वहीं, पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।