फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगमाबाद में किशोरी संग दुष्कर्म का प्रयास-तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
किशोरी के साथ दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट
विज्ञापन

पुलिस ने किया तीन युवकों के खिलाफ मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
सरधना। क्षेत्र के मोहल्ले में किशोरी को घर में अकेला देख तीन पड़ोसी युवक बदनीयती से उसके घर में घुस गये। युवकों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गये।
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार में परिवार के सदस्य मंगलवार की रात करीब आठ बजे किसी काम से घर से बाहर गये थे। और घर पर किशोरी अकेली थी। इस बीच गांव के तीन युवक बदनीयती से उसके घर में घुस आए। आरोप है कि युवकों ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ और दुष्कर्म का प्रयास किया। किशोरी ने शोर मचाया तो आरोपी युवकों ने किशोरी के साथ मारपीट कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर लोग दौड़े तो आरोपी युवक जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। इस बीच मौके पर काफी संख्या में लोग एकत्रित हो गये। वहीं, किशोरी के परिजन भी घर पहुंच गये। किशोरी ने परिजनों को आप बीती सुनाई। बाद में परिजन किशोरी को लेकर थाने में पहुंचे और तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सद्दाम पुत्र आबिद, शहजाद पुत्र सलीम, विपिन पुत्र रामशरण के खिलाफ दुष्कर्म का प्रयास, मारपीट की धाराओं के साथ पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, पुलिस ने आरोपी की तलाश में दबिश दी लेकिन वे हाथ नहीं लगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें