दिव्यांग महिला से दुष्कर्म
मेेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में रविवार रात एक युवक ने पड़ोस के घर में घुसकर दिव्यांग महिला से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार रविवार रात महिला का पति कमरे में जबकि वह बरामदे में सोयी हुई थी। आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला एक युवक दीवार फांदकर घर में कूदा और महिला से तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। इस दौरान महिला ने शोर मचाया तो वहां पहुंचे महिला के पति और सास को आरोपी युवक धमकी देते हुए फरार हो गया। देर रात ही महिला ने परिजनों के साथ थाना भावनपुर पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज करायी। एसओ भावनपुर धर्मेंद्र राठौर के अनुसार महिला का सोमवार को मेडिकल परीक्षण कराया गया है। आरोपी सोनू के खिलाफ संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपी की गिरफ्तारी की जाएगी।