मोदीपुरम। उदय सिटी निवासी गोल्डी पत्नी विकास कुमार अपनी भांजी सुहानी के साथ मेरठ गई थीं। शनिवार रात दस बजे दोनों टेंपो से लौट रही थीं। रास्ते में पल्लवपुरम फेज दो पी पाकेट में बाइक सवार दो युवकों ने तमंचा दिखाकर गोल्डी से पर्स लूट लिया। विरोध करने पर युवकों ने गोली मारने की धमकी दी। महिला ने शोर मचाकर बदमाशों को पीछा किया, लेकिन वे तमंचा लहराते हुए भाग गए। गोल्डी ने बताया कि उसके पति आर्मी में हैं। पर्स में दो सोने की चेन, दस हजार रुपये, एटीएम कार्ड, कैंटीन का कार्ड और एमएच हॉस्पिटल का कार्ड था। वह खुद भी सुभारती हॉस्पिटल में जॉब करती हैं। इंस्पेक्टर पल्लवपुरम दिलीप कुमार शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।