मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र में सोमवार रात रोड होल्ड अप कर बदमाशों ने एक युवक से लूटपाट कर दी। थाना भोजपुर के गांव कल्छिना निवासी अकरम पुत्र इस्लाम अपने रिश्तेदार के साथ बाइक से ज्ञानपुर गांव जा रहा था। ज्ञानपुर पचपेड़ा स्थित सरकारी ट्यूबवेल के पास बिजली का तार सड़क के दोनों ओर बंधा देख उसने बाइक को रोक लिया। इस पर करीब आधा दर्जन बदमाश वहां पहुंचे और तमंचे के बल पर उससे बाइक, मोबाइल और नकदी लूट ली। इसके कुछ देर बाद ज्ञानपुर निवासी सरफराज पुत्र इमामुद्दीन वहां पहुंचा। लेकिन वह बदमाशों को देख भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी ली। एसओ भावनपुर धर्मेंद्र सिंह राठौर ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बदमाशों की तलाश में दबिश दी जा रही है।