फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौराला पुलिस ने किया प्रोपर्टी डीलर की पत्नी को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
दौराला। कस्बे की कृष्ण कुंज कॉलोनी में एक सप्ताह पूर्व देर रात प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर की गई थी। इसका दौराला पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा कर दिया। जिसमें बताया कि प्रॉपर्टी की पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

वलीदपुर गांव निवासी 55 वर्षीय ऋषिपाल ने कई वर्ष पूर्व अपनी खेती की जमीन का सौदा 32 लाख में कर दिया था। जमीन बेचने के बाद ऋषिपाल ने मकान दौराला सीएचसी के समीप कृष्ण कुंज कॉलोनी में बना लिया था। वह दोनों बच्चे और पत्नी मंजू के साथ इसी मकान में रहने लगा था। बताया कि ऋषिपाल का चाल चलन ठीक नहीं था। उसके कई महिलाओं से संबंध थे। पत्नी के विरोध करने पर वह उसके साथ मारपीट करता था। इस बीच उसकी पत्नी मंजू के पल्लवपुरम में क्लीनिक चलाने वाले डॉ. प्रमोद से अवैध संबंध हो गए। इसके चलते मंजू और उसके प्रेमी प्रमोद ने ऋषिपाल की हत्या की योजना बनाई। एक सप्ताह पूर्व प्रॉपर्टी डीलर मकान की बैठक में शराब पीकर सो गया था। इसी दौरान प्रॉपर्टी डीलर की पत्नी ने अपने प्रेमी को रात में ही बुला लिया। उसने तमंचा सटाकर सीने में गोली मार दी थी। हत्या के बाद सनसनी फैल गई थी। पुलिस इस घटना के खुलासे में लगी थी। इंस्पेक्टर दौराला मनोज मिश्र ने बताया कि आरोपी मंजू को हिरासत में ले लिया है। उसने पूछताछ के दौरान पूरे प्रकरण का खुलासा कर दिया है। इसके बाद उसे जेल भेज दिया है। प्रेमी के साथ ख्ुाद ही मंजू ने अपने पति की हत्या की साजिश रची थी।
हत्यारोपी जमानत तुड़वाकर पहुंचा जेल
प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने के बाद आरोपी प्रमोद फरार हो गया था। इस प्रकरण में खुद को फंसता देख वह किसी अन्य मामले में जमानत तुड़वाकर जेल में चला गया था। इंस्पेक्टर दौराला मनोज मिश्र का कहना है कि आरोपी को रिमांड पर लेकर तमंचा बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य बातें
पत्नी ने ही प्रेमी के साथ मिलकर रची हत्या की घटना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें