जानीखुर्द। जानी पुलिस ने बुधवार को पकड़े गए गोकश की निशानदेही पर एक महिला समेत तीन गोकशों को हिरासत में लिया है। हालांकि पकड़े गए आरोपियों के तीन साथी मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया है।
पुलिस ने बुधवार को छापा मारकर कस्बा सिवालखास में शादाब के घेर से गोकशी पकड़ी थी। पुलिस ने मौके से दो कुंतल गोमांस, गोकशी करने के औजार बरामद किए थे। पुलिस ने मौके से एक कार और बाइक समेत सिवालखास निवासी शकील को हिरासत में लिया था। पुलिस ने शकील की निशानदेही पर देर रात कस्बा सिवालखास निवासी मोहम्मद शाहनवाज और शहनाज पत्नी माजिद और सलीम पुत्र आशे निवासी सालेहनगर को हिरासत में ले लिया है। हालांकि पकड़े गए आरोपियों के साथी कस्बा सिवालखास निवासी फुरकान, शादाब एवं माजिद फरार हो गए। पुलिस ने शकील, मोहम्मद शाहनवाज, सलीम, शहनाज, फुरकान, शादाब और माजिद के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शकील, मोहम्मद शाहनवाज, सलीम, शहनाज को जेल भेज दिया है।