फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरखौदा में विधवा से दुष्कर्म, सांप्रदायिक तनाव

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ/खरखौदा। खरखौदा थाना क्षेत्र में विधवा से घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने महिला की पिटाई करते हुए धार्मिक पुस्तक फाड़ दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामला दो समुदाय से जुड़ा होने पर तनाव की स्थिति बनी है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार पीड़िता ने बताया कि वह मंगलवार को घर में अकेली थी। उसकी सास अपनी बेटियों को लेकर रिश्तेदार के यहां पर ईदी लेकर गई थी। आरोप है कि घर के पास ही रहने वाला टीटू नाम का युवक महिला के घर पहुंचा और तमंचे के बल पर उसके साथ दुष्कर्म किया। देर शाम उसकी सास घर लौटी तो उसने घटना की जानकारी दी। आरोप है कि आरोपी पक्ष ने घर पर पहुंचकर जबरन समझौता करने का दबाव बनाया।
पीड़ित पक्ष ने समझौते से इंकार कर दिया तो आरोपी ने पीड़ित महिला की दो महिला रिश्तेदारों के साथ दुष्कर्म करने की धमकी दी। जिसके बाद महिला ने थाना खरखौदा पहुंचकर तहरीर दी। कार्यवाहक थानाध्यक्ष खरखौदा मेघराज सिंह के अनुसार महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पीड़िता को मेडिकल परीक्षण के लिये भेजा गया है। आरोपी पक्ष के मकान पर पर दबिश दी गयी। लेकिन आरोपी हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
विज्ञापन


खास बातें:
- महिला से मारपीट कर धार्मिक पुस्तक फाड़ने का आरोप
- आरोपी पर नामजद केस दर्ज, आरोपी की तलाश में दबिश दी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें