फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य ने ताना मासूम बच्चो पर पिस्टल

विज्ञापन
विज्ञापन
मेरठ। भावनपुर थाना क्षेत्र स्थित गंगा वाटिका निवासी एक महिला ने जिला पंचायत सदस्य पर घर में घुसकर मारपीट करने और पिस्टल तानकर धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने भावनपुर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गंगा वाटिका निवासी सीमा अग्रवाल पत्नी मनोज कुमार ने बुधवार को एसपी देहात राजेश कुमार से शिकायत करते हुए बताया कि वह एक बीमा कंपनी में एजेंट है। एक वर्ष पूर्व उसने गंगाधाम निवासी सुबोध गुर्जर का हेल्थ इंश्योरेंस कराया था। सुबोध बसपा से जिला पंचायत है।। सीमा ने आरोप लगाया कि सुबोध ने फर्जी तरीके से बीमा कंपनी से क्लेम लेने का प्रयास किया, लेकिन कंपनी ने उसे रिजेक्ट कर दिया। इससे नाराज होकर सुबोध नशे में धुत होकर अपने साथियों के साथ मंगलवार रात उसके घर में घुस गया। इसके बाद उसने सीमा के पति मनोज और बच्चों के साथ मारपीट की। साथ ही पिस्टल तानते हुए पूरेपरिवार की हत्या करने की धमकी दी। वहीं एसपी देहात राजेश कुमार के आदेश पर भावनपुर थाने में आरोपी सुबोध गुर्जर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। एसओ भावनपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें