फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरखौदा कस्बा से कैंटर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। चोरों ने शनिवार रात कस्बा स्थित रोडवेज बस स्टैंड के समीप खड़ा आयसर कैंटर चोरी कर लिया। कैंटर स्वामी नमाज के लिए गया तो इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन

कस्बा खरखौदा निवासी राशिद पुत्र भूरे का अपना कैंटर है। राशिद रात्रि में कैंटर को खरखौदा कस्बे में हापुड़ रोड स्थित रोडवेज बस स्टैंड के समीप खड़ा करता है। उसने शनिवार रात्रि में कैंटर को वहीं पर खड़ा किया था। राशिद रविवार तड़के करीब चार बजे नमाज पढ़ने जा रहा था। उसे वहां कैंटर नहीं मिला। राशिद ने तुरंत परिजनों को इसकी जानकारी दी। पीड़ित ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचित किया। इस मामले में पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें