मोदीपुरम। दौराला क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती रविवार को अपने घर बाहर खड़ी थी। इस दौरान दूसरे समुदाय के युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ कर दी। विरोध करने पर आरोपी ने युवती के भाई से मारपीट कर दी और घर में घुसकर हमला कर दिया। इस पर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। इससे वहां सांप्रदायिक तनाव हो गया। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर दौराला मनोज मिश्र ने घायल का दौराला पीएचसी में उपचार कराया। पुलिस ने आरोपियों के यहां दबिश देकर दो लोगों को हिरासत में ले लिया। वहीं युवती के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरिफ, फरमान, इमरान, प्रवेज, फैजान, साहिल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।