फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदीपुरम पुलिस चैकपोस्ट से के पास बदमाशों ने लूटा ट्रेक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
मोदीपुरम (मेरठ)। हाइवे पर मोदीपुरम चेक पोस्ट से महज चंद कदमों की दूरी कार सवार चार बदमाशों ने एक ट्रैक्टर लूट लिया। जबकि चालक को बंधक बनाकर सरधना रोड स्थित एक खेत में फेंक दिया। सूचना पर कंकरखेड़ा और पल्लवपुरम पुलिस मौके पर पहुंची। घटना पल्लवपुरम थाना क्षेत्र की होने के कारण पल्लवपुरम पुलिस पीड़ित को अपने साथ ले आई। पीड़ित ने तहरीर दी है।
विज्ञापन

हरियाणा के जिला यमुनानगर के गांव लंढौरा निवासी जमील हसन पुत्र अतर हसन पंजाब के मोहाली से ट्रैक्टर लेकर कानपुर जा रहा था। रविवार सुबह करीब पांच बजे मोदीपुरम चेक पोस्ट के पास सर्विस रोड पर कार सवार हथियारबंद चार बदमाशों ने उसे रोक लिया। इसके बाद उन्होंने चालक के साथ मारपीट की और उसे कार में बैठा लिया। वहीं दो बदमाश ट्रैक्टर लेकर फरार हो गए। जबकि दो बदमाशों ने चालक को कंकरखेड़ा-सरधना रोड स्थित एक खेत में बंधक बनाकर फेंक दिया। पीड़ित ने शोर मचाया तो राहगीरों ने उसे बंधन मुक्त कराया। सूचना पर पहुंची कंकरखेड़ा पुलिस ने चालक से पूछताछ की तो घटना स्थल पल्लवपुरम थाना क्षेत्र का निकला। इसके बाद इंस्पेक्टर पल्लवपुरम वहां पहुंचे और पीड़ित को अपने साथ थाने ले आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें