सरधना। मोहल्ला कुम्हारान निवासी शावेज पुत्र मोहम्मद आबिद ने रविवार को मोहल्ले के ही युवक पर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। शावेज ने बताया कि वह रविवार सुबह घर से कपड़ा कढ़ाई के कारखाने में जा रहा था। इसी दौरान उसके साथ तीन-चार युवकों ने मारपीट कर दी। इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गये। शावेज ने बताया कि दोपहर में उसके मोबाइल पर भी कॉल करके जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।